गांव-गांव से उठो
gamva-gamva se utho gamva-gamva se utho gAMva-gAMva se uTho | गांव-गांव से उठो
गांव-गांव से उठो, बस्ती-बस्ती से उठो
इस देश की सूरत, बदलने के लिए उठो
हाथ में जिसके कलम है, कलम ले के उठो
बाजा बजाने वालों, तुम बाजा ले के उठो
गांव-गांव से उठो, बस्ती-बस्ती से उठो
इस देश की सूरत, बदलने के लिए उठो
हाथ में जिसके औजार है, औजार ले के उठो
पास में जिसके कुछ भी नहीं, आवाज ले के उठो
गांव-गांव से उठो, बस्ती-बस्ती से उठो
इस देश की सूरत, बदलने के लिए उठो
- नेपाली क्रान्तिकारी गीत