आज की चुनौतियों का डट के करो सामना
aja ki chunautiyom ka data ke karo samana aja ki chunautiyom ka data ke karo samana Aja kI chunautiyoM kA DaTa ke karo sAmanA | आज की चुनौतियों का डट के करो सामना
हमने तो सीखा नहीं है, कायरों सा भागना
आज की चुनौतियों का डट के करो सामना
जो जवान देश के लिये शहीद हो गये,
सींच अपने खून से जो क्रांति बीज बो गये
उनको करो याद, भरो मन में राष्ट्र भावना
आज की चुनौतियों का...
कंटकों की राह से जो चली जवानियाँ
लोग सब बखानते उनकी ही कहानियाँ
क्रांति हेतु हो तैयार करके क्रांति साधना
आज की चुनौतियों का...
फंस चुका है देश आज, फिर विदेशी जाल में
लुट न जायें फिर कहीं खोये इस खयाल में
हल है इस सवाल का विदेशी को नकारना
आज की चुनौतियों का...
बिक रहा है देश आज कर्ज के ही ब्याज में
हो रहा दिवालिया भ्रष्ट राज-काज में
लड़खड़ाते देश को है आज हमें थामना
आज की चुनौतियों का...
अर्थ-क्षेत्र से गुलामी धीरे-धीरे आ रही
देश की स्वतंत्रता को खोखला बना रही
चोर ही रक्षक बनें तो किसको दें उलाहना
आज की चुनौतियों का...
- राम गोपाल दीक्षित